ऐसा आता है पूरा खर्च
प्रियंका चोपड़ा एक महीने में पूरे एक लाख रुपये खर्च करती हैं अपनी खूबसूरती पर। इसमें इनके मसाज, फेशियल्स और कई तरह के अन्य ट्रीटमेंट्स के भी खर्चे जुड़े हुए हैं। इसमें खास बात ये है कि इनके इस्तेमाल करने वाले सभी इंटरनेशनल डिजाइनर प्रोडक्ट्स होते हैं। इतना खर्च करने के बाद ये खुद को कैमरे के सामने दिखने लायक बनाती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि 1 लाख रुपये में ये क्या-क्या करती होंगी और किस पर होगा कितना खर्च। आइए, आपके मन में कौंध रहे इस सवाल का जवाब भी देते हैं।

स्किन केयर पर आता है इतना खर्च
अपने कुल खर्चे में प्रियंका स्किन केयर के लिए 42,000 रुपये खर्च करती हैं। इसमें वो फोम क्लिंजर, स्किन क्रीम और झुर्रियों के लिए खास प्रोडक्ट को इस्तेमाल करती हैं।
जितना हम आप कमाते नहीं,उतना तो प्रियंका चोपड़ा मेकअप पर खर्च कर देती हैं

पढ़ें इसे भी : तो अब ऐसे लाइफ पार्टनर ढूंढेंगीं प्रियंका चोपड़ा

मेकअप और हेयर केयर कॉस्ट
इसके बाद अपने मेकअप और हेयर कॉस्ट पर वो करीब 38,400 रुपये खर्च करती हैं। इसमें उनके कई तरह के इंटरनेशनल शैम्पू, कंडीशनर, पैक्स, सीरम और अन्य प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं।
जितना हम आप कमाते नहीं,उतना तो प्रियंका चोपड़ा मेकअप पर खर्च कर देती हैं

ये है इनका परफ्यूम
प्रियंका खासतौर पर L’Eau de परफ्यूम इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि इस परफ्यूम को खरीदने के बारे में भी हम और आप नहीं सोच सकते। इसकी कीमत है 13,000 रुपये। अभी तक के प्रोडक्ट्स को मिलाकर खर्च बैठता है 93,400 रुपये का। इनके अलावा बाकी बचे पैसों में वो कुछ जरूरी ट्रीटमेंट्स को भी जगह देती हैं अपने पूरे मेकअप बजट में।   

पढ़ें इसे भी : गूगल पर सबसे ज्यादा तलाशी गईं अनीता डोंगरे, प्रियंका समेत ये चेहरे भी शामिल

बन चुकी हैं सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस
वैसे ये तो आप प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती पर खर्च होने वाले महीने के खर्चे के बारे में सुन रहे हैं। अब क्योंकि वो खुद का नाम हॉलीवुड में भी दर्ज करा चुकी हैं तो आपको बता दें कि हॉलीवुड के सेलेब्स की ब्यूटी पर मंथली खर्च तो इससे भी और ज्यादा है। आपको याद दिला दें कि हाल ही में प्रियंका को फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन एक्ट्रेस बताया था। इस क्रम में ये भी बताया गया कि बीते साल इन्होंने 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस दौड़ में इन्होंने दीपिका पादुकोण (इन्होंने साल में करीब 68 करोड़ रुपये कमाए) को भी पीछे छोड़ दिया था।

पढ़ें इसे भी :  2016 में प्रियंका की यह 16 तस्वीरें आप बार-बार देखना चाहेंगे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk