आगरा के उत्सव डंग हुए एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर समेत हादसे का शिकार

24 घंटे के अंदर तीन एक्सीडेंट में आठ लोगों की मौत और 14 घायल हुए

आगरा : गुरुवार को हाईवे और एक्सप्रेस-वे खून से रंग गए। 24 घंटे में हुए तीन हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हुए। हादसों का कारण चालकों को आई झपकी माना जा रहा है। जरा सी लापरवाही के कारण आठ लोगों की ¨जदगी का सफर गुरुवार को पूरा हो गया।

झपकी आई और कार टकराई

गुरुवार को जिले में तीन हादसे झपकी आने के कारण हुए। सूर्य नगर आगरा निवासी जूता कारोबारी उत्सव डंग और उनके ड्राइवर मोहम्मद सरीफ की एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उत्सव दिल्ली में एयरपोर्ट पर अपनी मां रेणुका को छोड़कर आ रहे थे। चालक मोहम्मद को सुबह नौ बजे के करीब झपकी आई और आगे चल रहे कैंटर में घुस गए।

खडे़ ट्रक में घुसा टेंपो

दूसरी घटना छाता क्षेत्र में हाईवे पर हुई। इस घटना में टेंपो पीछे से सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई और आठ घायल हुए। सोबरन सिंह निवासी पहाड़पुर फर्रुखाबाद अपने भाई सतीश और वीरभान के परिवार के साथ दिल्ली लौट रहा था। देवोत्थान पर भांजी की शादी में आया था। ऑटो सोबरन चला रहा था, गुरुवार को सुबह आई झपकी से पेप्सी फैक्ट्री के निकट खड़े ट्रक में घुस गया। एक छोटे से टेंपो में 14 सवारी चल रहीं थीं। सोबरन सिंह समेत छह लोगों की मौत हुई।

एंबुलेंस में कार ने मारी टक्कर

तीसरी सड़क दुर्घटना भी एक्सप्रेस वे थाना बलदेव क्षेत्र में हुई। इस दुर्घटना में भी एंबुलेंस में पीछे से कार घुसी। इस घटना में भी छह लोग घायल हुए। एक्सप्रेस और हाईवे पर कोई भी भिड़ंत आमने-सामने की नहीं थीं। सभी घटनाओं में गाडि़यां पीछे से ही आगे की गाडि़यों से भिड़ी हैं।