-नीचे उतारने के प्रयास में जुटी पुलिस को देर रात तक नहीं मिली सफलता

PRAYAGRAJ: नए यमुना पुल के 50 फिट ऊंचे पिलर पर बुधवार को एक युवक चढ़कर बैठ गया। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बावजूद देर रात तक उसे पिलर से नीचे नहीं उतारा जा सका। पुलिस मौके पर डटी रही। वह क्या चाहता है और कहां का है इस बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम।

मौके पर डटी रही पुलिस

कीडगंज एरिया के नए यमुना पुल के पिलर पर अपराह्न तीन बजे एक युवक चढ़ कर बैठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी मौके पर बुला लिया। देर रात तक सभी उसे करीब 50 फिट ऊंचे पिलर से नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। पुलिस के जवानों की सारी कोशिश नाकाम रही। वह पिलर पर बैठा ही रहा। चर्चा है कि उसने अपने हाथ में तिरंगा ले रखा है। मामले में कीडगंज एसओ राजकुमार शर्मा का कहना है कि उसे नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके नीचे आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।