- सुसाइड नोट मौत के लिए खुद को बताया जिम्मेदार

Meerut: सॉरी पापा, आप मेरे शराब पीने से बहुत परेशान थे, आपके कई बार मना करने के बावजूद मैं शराब पीना नहीं छोड़ सका। मुझे माफ करना मैं जिंदगी को अलविदा कह रहा हूं मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं। शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक में रिलायंस ठेकेदार ने एक सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। सूचना मेडिकल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

क्या है मामला

बुलंदशहर के वीरखेड़ा निवासी आवेश उर्फ भोला (ख्ब्) पुत्र परमेश्वर दयाल शर्मा रिलायंस कंपनी में ठेकेदारी करता था। उसने सिविल में डिप्लोमा किया था। वर्तमान में भोला शास्त्रीनगर एल ब्लॉक मकान नंबर एल 8ब्म् में अपने रिश्तेदार श्रीकांत स्वरुप शर्मा के पास रह रहा था। शुक्रवार सुबह देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। रिश्तेदारों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से देखा तो होश उड़ गए। आवेश का शव पंखे से लटक रहा है। उसने बेल्ट का फंदा लगाकर फांसी लगाई है। जानकारी पर मेडिकल पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अंग्रेजी में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें शराब पीने की बात सामने आई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विनोद कुमार सिंह

एसओ

मेडिकल