- काकादेव स्थित होटल में युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

KANPUR: काकादेव में दो दिन पहले होटल में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक लव ट्राइंगल इस हत्या की वजह बना। मूलरूप से आजमगढ़ निवासी छोटू का काकादेव के लोहरानभट्ठा में सिर कुचल कर कत्ल कर दिया गया था। सीओ स्वरूप नगर गौरव बंसवाल ने बताया कि हत्या के आरोप में इलाके के ही रहने वाले संजय को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी मिला है। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संजय और छोटू दोनों ही होटल मालिक की नातिन से प्रेम करते थे। संजय का इस बात को लेकर छोटू से विवाद भी हुआ था। जिसके बाद उसने छोटू की हत्या कर दी। पुलिस ने खून से सने कपड़े बरामद करने का भी दावा किया है।