KANPUR : मंडे को स्वरूप नगर में ट्री हाउस कैफे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शाम 7.30 बजे छापेमारी की। मौके पर 17 टीनएजर्स को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। इसमें 5 कम उम्र के बच्चों को भी पकड़ा गया, जो हुक्का पी रहे थे। छापेमारी की खबर से पूरे कैफे में हड़कंप मच गया। सभी इधर-उधर भागने लगे। कार्रवाई के दौरान 3400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। हुक्का बार की संचालिका अदिति शुक्ला को विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके साथ ही किचन में बेहद गंदे तरीके से खाना बनाया जा रहा था। इस पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि मौके पर पकड़े गए सभी युवाओं का चालान किया गया।