-पीडि़त का आरोप भाई ने उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से उसे लगाई आग

-आग लगाने के बाद आरोपी गांव से फरार, पुलिस ने मौके पर जाकर की छानबीन

>BAREILLY: शीशगढ़ थाना क्षेत्र के कुतकपुर गांव में एक भाई ने बड़े भाई को मकान हथियाने के लिए मिट्टी का तेल छिड़क कर थर्सडे सुबह आग लगा दी। उसकी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों उन्हें आग की लपटों से बचाया। इसके बाद परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें निजी हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया। पीडि़त के बेटे ने मामले की तहरीर थाने में दे दी है।

पत्नी गई थ्ाी खेत पर

शीशगढ़ थाना के गांव कुतुकपुर निवासी पातीराम (55) को गांव में ग्राम समाज की 53 गज जगह मिली थी। उसी में वह मकान बनाकर दो बेटों और पत्नी के साथ रह रहे हैं। पातीराम के परिजनों का आरोप है कि इसी मकान पर परिवार के नन्हें और उसका बेटा वेदप्रकाश कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। उन्होंने बताया कि सुबह को पातीराम की पत्नी रामवती खेत पर काम करने चली गई, दोनों बेटे सत्यपाल और सियाराम भट्ठे पर काम करने गए हुए थे। आरोप है इसी दौरान नन्हें और वेदप्रकाश ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रू प से झुलस गया। परिजनों ने झुलसे पातीराम को शहर के हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया।