आगरा। थाना ताजगंज एरिया में पुलिस ने युवक को दुर्घटना के बाद हॉस्पिटल में एडमिट किया जिसकी मौत हो गई परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। नगला कली निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र पूरन सिंह पीओपी का काम करता था। शनिवार को वह काम के लिए निकला था इसके बाद घर नहीं लौटा।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रात दो बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों को युवक मृतावस्था में मिला। परिजनों का कहना था कि उन्हें किसी ने बताया है कि युवक का घुटना टूट गया था उस पर चाकू मारने जैसे निशान थे। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान थे। परिजनों को युवक की मौत पर हत्या की आशंका है। परिजनों के मुताबिक युवक पांच भाईयों में तीसरे नम्बर का था। जबकि पुलिस का कहना था कि युवक बसई सब्जी मंडी के पास रोड पर पड़ा मिला।

युवक की मौत पर हंगामा

ताजगंज निवासी 55 वर्षीय महेंद्र सिंह को शनिवार की सुबह लीवर की परेशानी के चलते एसएन में एडमिट कराया गया। रात साढ़े ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना एमएम गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझाबुझा कर किसी तरह मामला शांत किया। पुलिस के मुताबिक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।