- मौत के पीछे रहे कारण का पता नहीं चला

- रात में सोने आया था युवक

आगरा। थाना सदर सेवला जाट में ढाबा संचालक के भाई का शव ढाबे के पास पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। सुसाइड का कारण पता नहीं चल सका है।

ढाबे पर ही सोता था

तोता नगर, सेवला जाट निवासी 42 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र ज्योति प्रसाद उपाध्याय तीन भाईयों में छोटा था। बड़े भाई श्रीनिवास व विश्वनाथ का ग्वालियर रोड पर गुनगुन नाम से ढाबा है। विश्वनाथ ढाबे पर ही सोता था। शनिवार की रात को भी वह ढाबे पर सोया हुआ था।

पेड़ पर लटका मिला शव

रविवार की सुबह लोगों ने विश्वनाथ का शव ढाबे से 20-25 मीटर की दूरी पर लटका हुआ देखा। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। शव देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। विश्वनाथ अविवाहित था। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड के पीछे रहे कारणों का पता नहीं चल सका है।