- अनजान नंबर से मिल रही धमकियां

-दस साल बाद लौट आया था रहस्मय ढंग से

AGRA। ताजगंज स्थित श्यामो में क्0 साल बाद फिर से किशोर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। ख्00फ् में गायब होने के बाद वह पिछले वर्ष अक्टूबर में ही घर पहुंचा था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पहले भी हुआ था लापता

श्यामो, ताजगंज निवासी जुगेंद्र उम्र क्म् साल सिंह पुत्र लीलाधर थर्सडे शाम को बाजार के लिए निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता के अनुसार, जुगेंद्र ख्00फ् में अचानक ही लापता हो गया था। उस वक्त वह छह साल का था। थाना ताजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

हुआ था कोई करिश्मा

अक्टूबर, ख्0क्फ् में राजाखेड़ा पुलिस को वह क्षेत्र में ही भटकता मिला था। पूछताछ करने के बाद उसने पुलिस को जानकारी दे दी। राजाखेड़ा पुलिस ने ताजगंज पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जुगेंद्र को उसके परिजनों के हवाले कर दिया था। क्0 साल बाद बेटे को आंखों के सामने देखकर मां-बाप की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा था। उन्हें उमीद ही नहीं थी, कि वह वापस मिल जाएगा। शरीर के निशानों से परिजनों ने उसकी पहचान की थी।

मिल रही थी धमकि यां

संडे को लीलाधर ने थाना ताजगंज पुलिस से मदद की गुहार लगाई। तहरीर देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। फोनकर्ता उन्हें धमका रहा था। जुगेंद्र को वापस भेजने की बात भी कही जा रही थी। फोनकर्ता अपना नाम मिथलात निवासी धौलपुर बताता था। पुलिस सर्विलांस की मदद से जुगेंद्र की तलाश में लग गई है।