राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

मेष, Aries (चू, च, चो, ला, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाली लड़कियों का मन बहते हुए पानी की तरह होता है। जिधर कोई अच्छा व्यक्ति मिल गया वो उसी की हो जाती हैं। एक मिनट में दोस्ती करने का फैसला करती हैं और एक मिनट में तोडऩे का। मेष राशि की लड़कियों का फ्रेंड सर्किल काफी बड़ा होता है और वे अपने दोस्तों को कभी भूलती नहीं। नए लोगों से दोस्ती करने में जरा भी देर नहीं करती यही कारण है कि इनके पुराने दोस्त कई बार इनसे गुस्सा हो जाते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में इन्हें बहुत अच्छा लगता है। लेकिन हां गहरी दोस्ती बहुत कम लोगों से ही हो पाती है।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

वृषभ, Taurus (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाली लड़कियां जब किसी की दोस्त बनती हैं तो हमेशा के लिए। यू कहिए बेस्ट फ्रेंड फॉर एवर। कई लड़कियां तो दस-दस साल तक दोस्ती बनाए रखती हैं। इस राशि की लड़कियों के बहुत ज्यादा दोस्त नहीं होते। ये कम लोगों से दोस्ती करती हैं और जिससे करती हैं उससे बहुत अच्छी दोस्ती होती है।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

मिथुन, Gemini (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि वाली महिलाएं दोस्ती करने से ज्यादा दोस्ती का पैगाम पहुंचाने में माहिर होती हैं। इनमें संचार की क्षमता बहुत अच्छी होती है। बुद्धिजीवियों के साथ दोस्ती करना ज्यादा पसंद करती हैं। खास बात यह है कि दोस्तों के बीच समन्वय बनाकर चलना इन्हें खूब आता है। इनके फ्रेंड सर्किल में जल्दी दरार नहीं आती है।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

कर्क, Cancer (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि की लड़कियां जिससे दोस्ती करती हैं उसका ख्याल जरूरत से ज्यादा रखती हैं। अगर आप मुसीबत में हैं तो ये आपका साथ कभी नहीं छोड़ेंगी। कर्क राशि की लड़कियां अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में भी देरी नहीं करती हैं। हां खुद के बारे में केयरलेस रहती हैं और कभी-कभी कड़वा व्यवहार भी करती हैं। दिल से ये अपने दोस्तों के बेहद करीब होती हैं।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

सिंह, Leo (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि की महिलाएं अपने दोस्त के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचती हैं। अगर इनसे आपका झगड़ा हो जाएगा तो ये थोड़ी ही देर में आकर माफी मांगेंगी। इस राशि की लड़कियां जरूरत से ज्यादा सामाजिक भी होती हैं। ये दोस्तों के लिए कुछ करने के लिए हमेशा उत्साहित रहती हैं। ये दोस्तों को अपने परिजनो से भी ज्यादा मानती हैं।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

कन्या, Virgo (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि की लड़कियां अपने दोस्त की हर बात का हिसाब रखती हैं। इनका व्यवहार कभी-कभी कड़वा हो जाता है। जब उनके मन का कुछ नहीं हो पाता है। दिल से वो कभी किसी का बुरा नहीं चाहती हैं। इनसे दोस्ती करके आपको कभी पछताना नहीं पड़ेगा। सलाह देने के मामले में भी ये सबसे आगे रहती हैं। इस राशि की लड़किया खूबसूरती के साथ बेहद बोल्ड भी होती हैं।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

तुला, Libra (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि की लड़कियां बहुत ही सौम्य व्यवहार की होती हैं। दोस्त की गलती माफ करने में देर नहीं करतीं हैं। ये हमेशा अच्छे दोस्त बनाना पसंद करती हैं। प्रेम का व्यवहार करेंगे तो आपको प्रेम मिलता रहेगा। लेकिन अगर आपने रुख में बलाव किया तो वो अपने रुख में बदलाव करने के बजाए किनारे होना ज्यादा पसंद करती हैं। ये दोस्ती में ईमानदारी पसंद करती हैं। ये अपने दोस्तों की पसंद-नापसंद का भी खास ख्याल रखती हैं।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

वृश्चिक, Scorpio (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या,यी, यू)

वृश्चिक राशि की लड़कियां जितनी अच्छी दोस्त होती हैं, उतनी ही बड़ी दुश्मन बन सकती हैं। यह इनकी खासितय कहें या पागलपन। ये लड़कियां अपने ऊपर किए गए अहसान को भूलती नहीं और किसी के लिए कुछ तभी करेंगी जब सामने वाला कुछ करेगा। ये दोस्तों का चुनाव भी बहुत सोच समझ कर करती हैं।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

धनु, Sagittarius (ये, यो, भा, भी, धा, फा, ढ़ा, भे)

धनु राशि की लड़कियों की दोस्ती में कभी दरार नहीं आने देती हैं। दोस्त से झगड़ा होने पर अगर उनकी गलती नहीं भी होगी तब भी वो माफी मांगने में पीछे नहीं हटतीं। वो दोस्त को मनाने में जरा भी देर नहीं करतीं हैं। ये दोस्तों के बीच भेदभाव नहीं करतीं। इनकी सबसे अच्छी दोस्ती तुला और कुंभ राशि वालों से होती है।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

मकर, Capricorn (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि की लड़कियां दोस्ती जितने मन से करती हैं टूटने पर उतनी ही ज्यादा दुखी भी होती हैं। ये अपने दोस्तों को सलाह देने में जरा भी देर नहीं करतीं। दोस्तों की भलाई के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ये अपने फ्रेंड सर्किल में बाहरी व्यक्ति की एंट्री तब तक नहीं पसंद करतीं जब तक वो उनका दोस्त न बन जाए। ये काफी सामाजिक होती हैं और इनकी दोस्ती वृश्चिक और मीन राशि वालों से अच्छी होती है। ये बहुत ही खुशमिजाज होती हैं।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

कुंभ, Aquarius (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि की लड़कियों की लोगों से बहुत जल्दी दोस्ती हो जाती है। ये हर किसी की अच्छी दोस्त होती हैं। इनके सर्किल में अधिकांश लोग इन्हें बेस्ट फ्रेंड मानते हैं। दोस्तों की भावनाओं को ये जल्दी ठेस नहीं पहुंचातीं भले ही खुद खून का घूंट पी जाएं। अपनी हर बात शेयर करने में भी देर नहीं करतीं। इनकी सबसे अच्छी दोस्ती तुला राशि वालों से होती है।

राशि से पता लगाइए लड़की आपकी दोस्‍त बनेगी या नहीं

मीन, Pisces (दी, दु, थ, था, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि की लड़कियों से अगर आपको दोस्ती करनी है तो एक बात का हमेशा ध्यान रखें ये अपनी निजी जिंदगी में दखल बर्दाश्त नहीं करतीं। आप चाहे इनके जितने करीब क्यों न हों कोई न कोई बात ऐसी जरूर रहती है जो वो हमेशा छिपा कर रखती हैं। मीन राशि की लड़कियों का मूड कब बदल जाए यह भी पक्का नहीं रहता। ये बहुत मूडी होती है पल मे हंसना पल मे गुस्सा होना इनती फितरत होती है।

Relationship News inextlive from relationship News Desk