JAMSHEDPUR: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के ट्रैफिक कॉलोनी स्थित संजय नगर के रहने वाले भोला सिंह नामक युवक को मंगलवार की रात सी बहादुर सिंह और उसके साथियों ने उनके यहां काम नहीं करने की बात पर बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद भोला सिंह द्वारा बागबेड़ा थाना में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत की गई है। भोला सिंह ने बताया कि वह रेलवे के जनआहार कैंटीन में कांट्रेक्टर के अंडर में पूड़ी सप्लाई करता है। मंगलवार की रात करीब क्0.फ्0 बजे वह काम खत्म कर अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में स्टेशन चौक के पास एक दुकान में वह चाय पीने के लिए रूक गया। इसी दौरान सी बहादुर सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा और भोला को अपने अंडर काम करने के लिए कहा। भोला के मना करने पर सी बहादुर सिंह और उसके साथियों ने बांस व अन्य हथियार से उसे मारने लगे और जख्मी हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए चलते बने। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने भोला को उसके घर पहुंचा दिया। बुधवार को भोला सिंह ने सी बहादुर सिंह व उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।