- सपा सरकार की ओर से कराये गए विकास कार्यो की दे रहे जानकारी

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

निकाय चुनावों को लेकर सपा अपनी रणनीति हर रोज बदल रही है। इस क्रम में अब तक पुरनियों संग आगे बढ़ रही सपा ने अब यूथ पर भी दांव खेलते हुए इनको भी जिम्मेदारी सौंपी हैं। सपा की यूथ ब्रिगेड ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सपा कार्यकाल में बनारस के विकास के लिए उठाये गए कदम की पूरी जानकारी अब घर-घर तक पहुंचाने की प्लानिंग की है। इस क्रम में मेनली वरुणा कॉरिडोर, सामनेघाट पुल, मंडुआडीह ओवरब्रिज और समाजवादी पेंशन संग डॉयल 100 की शुरुआत की जानकारी लोगों तक दे रहे हैं। बुधवार को यूथ ब्रिगेड ने सिगरा, सोनिया, नगवा, पाण्डेयपुर, तुलसीपुर संग कई वार्डो में सपा की ओर से कराये गए कार्यो का प्रचार किया। इस टीम में अल्ताफ हुसैन, कुलदीप, राजीव गुप्ता, लाली यादव संग कई कार्यकर्ता मौजूद थे।