RANCHI:हिनू में आइलेक्स के पास रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डोरंडा निवासी चाय बेचने वाला एक युवक रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान नशे में धुत ड्राइवर कार से युवक को रौंदते हुए निकल गया। गंभीर स्थित में जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पूजा दुकान में पॉलीथिन, एक लाख फाइन

रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को धुर्वा सेक्टर 2 मार्केट में पॉलीथिन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वर्णवाल पूजा भंडार में 40 किलो प्लास्टिक का बंडल मिला। इसके बाद टीम ने दुकान के संचालक सुनिल कुमार वर्णवाल पर एक लाख रुपए का फाइन लगाया। साथ ही दोबारा पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की वार्निग भी दी गई।

साहित्यकार बालकवि बैरागी का निध

साहित्यकार, पूर्व सांसद बालकवि बैरागी का रविवार शाम निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उनके काव्य संग्रह प्रकाशित हुए हैं। उनके द्वारा लिखित पुस्तक 'मंगते से मिनिस्टर तक' काफी चर्चित रही। उनके निधन पर झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंच के प्रति उनकी गहरी आस्था थी। पहले मंच का नाम साहित्य विचार मंच था, जिसके सौजन्य से रेलवे द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उनकी कविताओं से सभी गद्गद हो गए थे। रेलवे मंच से उन्होंने साहित्य विचार मंच की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। मंच उनके निधन से मर्माहत है। ईश्वरे इनकी दिव्य आत्मा को शांति प्रदान करें। यह जानकारी मंच की मीडिया प्रभारी शिल्पी कुमार सुमन ने दी।