PATNA: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान 22 वर्षीय गौतम की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गौतम अपने दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था। नहाते समय अचानक गौतम गहराई में चला गया। जिसके चलते डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। आगमकुआं थाना क्षेत्र के इंद्रानगर इलाके का रहने वाला गौतम रविवार को अपने दोस्तों के साथ गायघाट पर गंगा स्नान के लिए आया था। नहाने के दौरान गौतम अधिक गहराई में चला गया। इस वह डूबने लगा। दोस्तों ने पहले उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन तब तक गौतम काफी गहराई में जा चुका था। घाट मौजूद लोगों ने गौतम के डूबने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल एनडीआरएफ को जानकारी दी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने गौतम की खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गौतम के शव को बरामद किया गया। पुलिस मामले में दोस्तों से पूछताछ कर रही है।