-बिहार के गोपालगंज का निवासी था, श्रद्धालुओं की टोली के साथ आया था

-साथियों समेत बंदी माता घाट में नहाने गया था, गहने पानी में जाने से डूब गया

KANPUR : चौबेपुर में रविवार को बंदी माता घाट में एक युवक गंगा में डूब गया। वो श्रद्धालुओं की एक टोली के साथ बिहार से सत्संग सुनने के लिए यहां आया था। बिहार गोपालगंज में रहने वाला चंद्रशेखर प्राइवेट जॉब करता था। वो बाबा जयगुरुदेव का शिष्य था। वो श्रद्धालुओं की टोली के साथ सत्संग सुनने के लिए चौबेपुर स्थित आश्रम यहां था। वो श्रद्धालुओं के साथ आश्रम में ही रुका था। रविवार की सुबह वो साथियों समेत आश्रम के कुछ दूरी पर स्थित बंदी माता घाट पर नहाने गया था। वो गंगा में नहाते हुए गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। जिसे देख साथी शोर मचाने लगे। गोताखोर उसको बचाने के लिए गंगा में कूदे, लेकिन वे नाकाम रहे। इधर, उसके डूबने की खबर से आश्रम में कोहराम मच गया। आश्रम के श्रद्धालु भागकर घाट पर पहुंच गए। उन्होंने फोन से उसके परिजनों को जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया।

बुझ गया घर का चिराग

चंद्रशेखर के साथियों के मुताबिक वो तीन बहनों में अकेला था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। वो बुजुर्ग माता पिता का सहारा था। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया है।