-फैमिली और रिलेटिव्स के साथ गए थे घूमने

-राधे कुंड में डुबकी लगाने के दौरान बहे तेज बहाव में

JAMSHEDPUR : नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड के मेंबर मुन्ना तिवारी की मथुरा के यमुना नदी में राधेकुंड में डूब जाने के कारण मौत हो गई। घटना ख्9 अक्टूबर की है। गुरुवार की सुबह जब उनके करीबियों को घटना की जानकारी मिली, तो सभी उनके घर पहुंचने लगे।

जानकारी के मुताबिक मुन्ना तिवारी अपनी वाइफ, बेटी सहित अन्य रिलेटिव्स के साथ घूमने के लिए मथुरा गए थे। सभी यमुना नदी के राधे कुंड में स्नान कर रहे थे। राधे कुंड में डुबकी लगाने के दौरान मुन्ना पानी के तेज बहाव में बह गए।

परिजन मथुरा के लिए हुए रवाना

स्थानीय लोगों की हेल्प से नदी में तलाश की गई और बॉडी के बाहर निकाला गया। इसके बाद उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही मुन्ना तिवारी के पिता, व अन्य लोग गुरुवार की सुबह मथुरा के लिए रवाना हो गए।

टाटा मोटर्स में थे कार्यरत

मुन्ना तिवारी टाटा मोटर्स के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही टाटा मोटर्स के उनके सहकर्मी भी उनके घर पहुंचे। मुन्ना की तीन साल की एक बेटी है।

अपूरणीय क्षति बताया

नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड के स्टेट कन्वेनर सतीश सिंह ने मुन्ना तिवारी की मौत को यूथ ब्रिगेड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। घटना की जानकारी मिलते ही यूथ ब्रिगेड के अमित शर्मा, सर्वेश सिंह, अंकित आनंद, संतोष कुमार शार्दुल, सोनू खान, विवेक सिंह, विवेक गुप्ता, मो। निजाम के अलावा टाटा मोटर्स सिक्यूरिटी विभाग के राजपाल सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

9999