ranchi@inext.co.in
RANCHI: रनिया थाना पुलिस ने इलाके से 28 वर्षीय युवक पंकज कुमार गुप्ता का शव बरामद किया है। शव पर धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं। पंकज रांची के शहीद चौक निवासी वासुदेव साहू का बड़ा बेटा था और कुछ साल पहले रोजगार सेवक के रूप में काम करता था। बाद में किसी मामले को लेकर पंकज कुमार गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया था। तब से वह तनाव में रहता था। खूंटी एसपी आलोक कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस हत्या के मामलों की छानबीन कर रही है।

तीन भाइयों में बड़े थे पंकज
पुलिस के मुताबिक, पंकज कुमार गुप्ता तीन भाई हैं और वह सबसे बड़ा था। मार्च 2018 में पंकज कुमार गुप्ता की शादी हुई थी। शादी के बाद से उसका घर में ही मनमुटाव हो गया था। वह अकेले ही घर से निकल जाता था। उसके पिता वासुदेव साहू ने पुलिस को बताया कि उसे अकेले घूमने-फिरने से मना किया जाता था।