चिलुआताल एरिया के रामपुर चक में हुई वारदात

खेत में बाइक सवार बदमाशों ने तड़तड़ाई गोलियां

<चिलुआताल एरिया के रामपुर चक में हुई वारदात

खेत में बाइक सवार बदमाशों ने तड़तड़ाई गोलियां

GORAKHPUR: GORAKHPUR: मोबाइल चोरी के आरोप में जेल से जमानत पर छूटे युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार दोपहर चिलुआताल एरिया के रामपुर चक में हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। खेत में गेहूं की फसल काटने गए युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैली रही। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी नार्थ गणेश साहा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसपी नार्थ ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। भूमि विवाद और पुराने संबंधों के पीछे जाकर पुलिस मर्डर की वजह तलाश्ा रही है।

गेहूं के खेतों में तड़तड़ाई गोलियां, लहराए असलहे

रामपुर चक निवासी गौरी शंकर का खेत रोहिन नदी के पास है। शनिवार दोपहर गौरी शंकर का बेटा विकास चौधरी गेहूं काटने के लिए खेत में गया। दोपहर करीब ढाई बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। विकास को बुलाकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। गोलियां चलने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों का ध्यान उधर गया। लोगों के शोर मचाने पर असलहा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन विकास को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भरी दोपहर गोलियां चलने से परेशान पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पीडि़त परिवार के लोगों से बात करके मामले की तह जाने का प्रयास किया।

आमने-सामने घर, चल रहा था विवाद

पुलिस को जानकारी मिली कि विकास चौधरी का घर के सामने वाले रहने वाले एक परिवार से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों का झगड़ा कई बार थाने पर पहुंचा। लेकिन इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। विकास के परिवार के लोग जहां भूमि विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे थे। वहीं, एक युवती से संबंधों से मामले को जोड़ा जा रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विकास चौधरी एक हफ्ते पूर्व जेल से छूटा है। मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। विकास की क्रिमिनल हिस्ट्री को देखते हुए भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

शुक्रवार शाम हुआ था झगड़ा

घटना के बाद इस बात की चर्चा रही कि शुक्रवार रात भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। विकास के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। शनिवार दोपहर वह घर पर था। तभी किसी ने फोन करके उसे खेत में बुलाया। विकास अपने रिश्तेदार संग खेत में पहुंचा तभी वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। उसके रिश्तेदार के शोर मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। विकास के पिता दुबई में रहकर कमाते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

वर्जन

गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द हमलावरों को अरेस्ट कर किया जाएगा। बदमाशों के पकड़े जाने पर घटना की वजह सामने आ सकेगी। मामले की पड़ताल की जा रही है।

गणेश साहा, एसपी नार्थ