कानपुर। इस धरती का सबसे पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube बहुत जल्दी लेकर आ रहा है अपनी स्पेशल म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस जो कि दुनिया भर के करोंड़ो यूजर्स के लिए Free और Paid दोनों ही तरह के मॉडल में उपलब्ध होगी! इसके अलावा YouTube की नई प्रीमियम द्वारा यूजर्स स्पेशल, ओरिजिनल और एक्सक्लूसिव वीडियो सीरीज के मजे ले पाएंगे। भले ही उन्हें इसके लिए कुछ पैसे चुकाने होंगे लेकिन बदले में YouTube उन्हें पैसा वसूल सर्विस प्रदान करेगा। Google के ऑफीशियल ब्लॉग पर इस पेरेंट कंपनी ने कुछ ऐसे ही दावे किए हैं। तो चलिए आगे जानें कि YouTube की म्यूजिक और प्रीमियम सर्विसेस आपको कितना इंटरटेन कर पाएंगी।

 

YouTube Music सर्विस के लॉन्च से लोगों को मिलेगा एक्सक्लूसिव वर्ल्ड म्यूजिक का मजा

यूं तो पूरी दुनिया में वीडियो प्लेटफॉर्म के तौर पर YouTube सबसे पॉपुलर है और उसका ज्यादातर कंटेंट आम दर्शकों के लिए फ्री ऑफ कॉस्ट होता है। जिसके बदले में YouTube उन्हें वीडियो के दौरान या उससे पहले या उनके ऊपर कई तरह के विज्ञापन दिखाता है। दूसरी और YouTube अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए ऐसी सर्विस देता है जिसमें कोई विज्ञापन नहीं होता लेकिन उसके लिए यूजर को कुछ अमाउंट पे करना पड़ता है। YouTube Red के नाम से यही सर्विस काफी प्रचलित है। पर अब कंपनी इस सर्विस को बंद कर रही है, इसके बदले में पहली बार YouTube म्यूजिक के सेक्टर में पूरी तरह से उतर रहा है और लॉन्च कर रहा है YouTube म्यूजिक। जिसका सीधा मुकाबला Spotify से होगा। यह दोनों ही ऐप PC और मोबाइल पर म्यूजिक प्ले बैक के लिए बनाई गई सबसे खास ऐप के रूप में उभरेंगी। YouTube म्यूजिक प्लेटफार्म दुनिया में पॉपुलर सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस जैसा ही उपलब्ध होगा। जिसमें यूजर विज्ञापनों के साथ फ्री ऑफ कॉस्ट या फिर करीब 10 डॉलर देकर नॉन स्टॉप सर्विस का मजा उठा सकेंगे। बता दें कि जिन यूजर्स के पास गूगल प्ले म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन पहले से ही मौजूद है, उन्हें YouTube म्यूजिक के लिए अलग से मेंबरशिप नहीं लेनी पड़ेगी और वो उसी सब्सक्रिप्शन पर YouTube म्यूजिक का आनंद उठा पाएंगे। YouTube म्यूजिक अपनी पसंद का इंटरनेशनन म्यूजिक सर्च करने और सुनने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म लेकर आया है। बता दें कि YouTube म्यूजिक सर्विस 22 मई से लॉन्च हो रही है।

यू-ट्यूब की नई म्‍यूजिक और प्रीमियम सर्विस हुई लॉन्‍च,क्‍या मिलेगा आपको,जानिए यहां

YouTube Premium सर्विस पर मिलेंगे अब पहले से ज्यादा और बेहतरीन वीडियोज

YouTube की नई प्रीमियम सर्विस यूजर्स को YouTube ओरिजिनल की विशालकाय लाइब्रेरी में से खास वीडियो और सीरीज दिखाएगी। कंपनी ने अपने ब्लॉग में दावा किया है कि वह अपने यूजर्स के लिए ओरिजिनल वीडियो कंटेंट के कलेक्शन और लाइब्रेरी को और भी बड़ा और विशालकाय बनाने जा रहे है। जिसमें कॉमेडी, ड्रामा, रियैलिटी, एक्शन और एडवेंचर समेत तमाम जॉनर की मूवीज भी शामिल होंगी। बता दें कि यूट्यूब की वीडियो प्रीमियम सर्विस का यूज करने के लिए भी यूजर के पास दो ऑप्शन हैं। फिलहाल वह विज्ञापनों के साथ फ्री में सर्विस का मजा ले सकते हैं। जबकि पेड सर्विस यूजर्स उन्हें ऑफलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं, ताकि बाद में उन्हें जब चाहे देख सकें। YouTube की प्रीमियम सर्विस फिलहाल दुनियाभर के कुछ खास देशों में शुरू हुई है। जिनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मेक्सिको और साउथ कोरिया शामिल हैं। जल्दी ही यह सर्विस फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम समेत दुनिया के तमाम देशों में उपलब्ध हो जाएगी। तो जबरदस्त ऑनलाइन इंटरटेनमेंट के लिए करिए थोड़ा सा इंतजार।

यह भी पढ़ें:

ये डिवाइस आपके स्मार्टफोन की बैट्री लाइफ बढ़ा देगी 100 गुना!

ट्रोल करने वालों से अब कोई नहीं होगा परेशान! टि्वटर लाया है नया बेहतरीन समाधान

अपना फोन बदल रहे हैं, तो फैक्टरी रीसेट से पहले जरूर कर लें ये काम, ताकि बाद में पछताना न पड़े

Technology News inextlive from Technology News Desk