महोत्सव में विजेताओं को दिया गया पुरस्कार

BAREILLYÑ

रानी अवंतीबाई लोधी कॉलेज में चल रहे 'युवा महोत्सव उमंग' के अन्तर्गत पांचवे दिन पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता सुर संगम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में चीफ गेस्ट डॉ। एसपी खरे और प्राचार्या डॉ। बीना पाण्डेय ने पुरस्कार वितरण किया।

विजेताओं को िदए पुरस्कार

पांच दिवसीय युवा महोत्सव में लास्ट डे चीफ गेस्ट ने कहा कि हम केवल यह आशा न करें कि देश हमारे लिए क्या कर रहा है बल्कि इस पर विचार करें कि हम देश के विकास और एकता के लिए क्या कर रहे हैं। वृक्षों को पानी देने या पानी की बर्बादी रोकने जैसे छोटे कार्य करके भी हम देश के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। पांच दिवसीय युवा महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें अनुष्का, प्रिंयका, यशवंती, पूनम, आशा पटेल, प्रियंका द्विवेदी, मानसी, दिशा प्रजापति, पायल सक्सेना, सोनम सिंह, लावण्या, उष्मा जवी, शीतल यादव, वन्दना शर्मा, लता वर्मा सुशीला और रूही श्रीवास्तव आि1द रही।

हुई मेंहदी प्रतियोगिता

कार्यक्रम में लोकगीत प्रतियोगिता में छात्राओं ने सामान्य लोगों के विचारों, आकांक्षाओं, सपनों को शब्दों में पिरोकर पेश किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारतीय नारी, स्वच्छता अभियान, वृक्षों की सुरक्षा और विभिन्न राज्यों की वेशभूषा आदि पेश की।

इस मौके पर डॉ। संध्या सक्सेना, डॉ। संजय बरनवाल, इतवारी लाल, डॉ। अन्नू महाजन और डॉ। अनिता त्यागी आदि मौजूद रही।