भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री इशा शरवानी मार्च में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच लगातार ब्रेकअप की खबरें आती रही है। पिछले साल टीम इंडिया के विश्व कप जीतने के दौरान ईशा को जहीर के साथ ही देखा गया। फिलहाल जहीर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं।

सूत्रों की मानें तो जहीर और ईशा की शादी की तारीख उनके परिजनों ने तय कर दी है, लेकिन अंतिम फैसला क्रिकेटर के लौटने पर ही किया जाएगा. 

जहीर के एक करीबी दोस्त ने बताया कि दोनों मार्च के आखिर में शादी की योजना बना रहे हैं। जहीर इस समय बेहद व्यस्त हैं। यदि वे मार्च में शादी नहीं कर पाते हैं तो अक्टूबर तक उनके पास समय नहीं होगा। इसे देखते हुए परिवार वाले जोर दे रहे हैं कि वे मार्च में ही शादी कर ले। वैसे जहीर और ईशा भी यही चाहते हैं।

जानकारों के मुताबिक दोनों अपनी शादी को मीडिया की नजरों से दूर रखना चाहते हैं, इसलिए केवल नजदीकी दोस्तों और परिवार वालों को ही बुलाया जाएगा। शादी के बाद भव्य पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्रिकेटरों के अलावा बॉलीवुड से जुड़ी कई नामी गिरामी हस्तियां मौजूद होंगी।

वैसे, जहीर और ईशा की प्रेम कहानी में कई मोड़ आए हैं। साल 2007 में ब्रेकअप के बाद यह जोड़ा 2010 में फिर से करीब आ गया। इसके बाद जहीर ने मुंबई में फ्लैट खरीदा और ईशा उसमें रहने आ गई, जिससे शादी की खबरें और पुख्ता हो गईं. 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk